प्रदेश में पांचवी बार बनने जा रही भाजपा सरकार : शिवराज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भैरूंदा। मिशन 2023 मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ता समागम में शामिल होने पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग मेरे लिए कार्यकर्ता व वोटर नहीं हो। आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हो। तभी तो आप लोगों ने मुझे पिछले 3 चुनावों की तरह इस बार भी कहा कि आप पूरा प्रदेश देखा में हम बुधनी देखेंगे। ऐसा कोई परिवार का सदस्य ही कह सकता है और मुझे विश्वास भी है कि आप लोगों की मेहनत से मैं इस बार जीत का बुधनी में रिकार्ड गढ़ने जा रहा हूं। इतना ही नहीं प्रदेश में मेरी लाड़ली बहनों के आशीर्वाद, सहयोग प्यार और दुलार से प्रदेश में 3 दिसम्बर को पांचवी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। चुनाव से पूर्व मेरे कांग्रेस भाईयों ने ऐसी हवा उड़ाई थी कि इस बार परिवर्तन होने जा रहा है और कांग्रेस की सरकार बन रही है। लेकिन मैने चुनाव के दौरान और जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान प्रदेश की हर विधान सभा में पहुंचा हूं। जहां मुझे कार्यकर्ता व मतदाताओं से जो स्नेह मिला है उसके आधार पर मैं ढंके की चोट पर कह रहा हूं कि प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलने जा रहा है और मैं प्रदेश वासियों को भरोसा भी दिला रहा हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में प्रदेश नयी ऊंचाई छूएंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे हिंदुस्तान में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां कोई नेता अपने क्षेत्र में प्रचार करने के लिए ना गया हो, लेकिन बुदनी भैरूंदा विधानसभा एक ऐसा बिरला क्षेत्र होगा जहां मैं फार्म भरने आया और उसके बाद प्रदेशभर में प्रचार करने निकल गया। यहां का चुनाव भी अद्भुत है, ना कोई बड़ी सभा हुई और ना ही चुनाव के कोई तामझाम। सीएम ने कहा कि मेरा प्रयास था कि मैं प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर पहुंचकर लाड़ली बहनों से मिलूं, लेकिन मैं केवल १६६ विधानसभा में ही पहुंच सका। इस दौरान मैंने 18 से 20 घंटे काम किया।

अब हिंदुस्तान के राज्यों को बनाना होगी लाड़ली बहना योजना

सिंह ने कहा कि 29 नवम्बर 2005 को मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना था, तब किसी ने यह नहीं सोचा था कि मेरा कार्यकाल इतना लंबा होगा। मुझे इस कार्यकाल पर गर्व हैं। मैंने योजनाएं ऐसी बनाई जिन्हें गिनाने की जरूरत नहीं है, लेकिन लाड़ली बहना अद्भुत योजना है। जो कोई सोचता नहीं था वह मैं कर देता हूं। अब हिंदुस्तान के राज्यों की हर सरकार को लाड़ली बहना योजना तो बनाना पड़ेगी। कल्याण केवल मप्र की लाड़ली बहनों का नहीं, बल्कि पूरे देश की बहनों का हुआ है। सिंह ने कहा कि हमने कन्याओं का विवाह शुरु किया, लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई और पूरे देश ने लागू किया।

अगली सरकार में बहनों को बनाऊंगा लखपति

सीएम ने कहा कि अब अगली सरकार में बहनों को लखपति बनाऊंगा। संकल्प है कि प्रत्येक बहनों की आमदानी एक साल में एक लाख हो। मेरे सामने कई चुनौती है, जिन्हें पूरा करने के लिए जुगाड़ में लगा हूं। किसान भाईयों का गेहूं २७०० रुपए व धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदना है, इसके अतिरिक्त हर परिवार में एक रोजगार की उपलब्धता कराना भी जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

गांवों को आदर्श बनाने तैयार किया जाएगा मास्टर प्लान

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बुदनी में अब सड़कों की बात नहीं होगी, क्योंकि मुख्य सड़क के साथ ही गांव की सड़कें तैयार हो चुकी है। लेकिन खेत की सड़क नहीं बनी यह बात होती है। इसके लिए कार्यकर्ता अपनी मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार हम हर गांव को कैसे आदर्श बनाएं इसके लिए मास्टर प्लान तैयार करेंगे। गांव के प्रमुख चार से पांच काम पर फोकस करेंगे, जिससे उस गांव का समग्र विकास हो सके। उन्होंने काम के तरीको में बदलाव लाने की बात कहते हुए कहा कि सभी लोग मेरे पास नहीं पहुंच पाते और ऐसे लोगों के लिए भी हम सिस्टम तैयार करेंगे, जिससे उनके काम आसानी से हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा वचन है। जितनी शरीर में ताकत है और भगवान जितना काम मुझसे कराना चाहता हैं मैं करूंगा।

Views Today: 2

Total Views: 126

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!