तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त होगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नई दिल्ली- तेलंगाना में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो जायेगा। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान के लिए रिझाने में पूरा जोर लगा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेता भी अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं।

तेलंगाना के 13 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार आज शाम 4 बजे समाप्त हो जाएगा जबकि 106 क्षेत्रों में प्रचार चलेगा। इस बीच 30 तारीख को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

136 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!