आफिस के लिए निकला शख्स भूला याददाश्त, ट्रेन से पहुंचा इटारसी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 इटारसी। मुबंई में काम करने वाला एक शख्स अपने घर से दफ्तर के लिए निकला, लेकिन यहां जाने की जगह वह इटारसी आ गया, यहां आकर वह अपनी याददाश्त और घर का पता भूल गया। जीआरपी ने इंटरनेट मीडिया की मदद से व्यक्ति के स्वजन का पता निकालकर उसे बिछड़े स्वजन से मिला दिया।

 जीआरपी थाना आए एक व्यक्ति ने बताया कि वह पंजाब मेल ट्रेन में इटारसी आया है, लेकिन अपने घर और स्वजन का पता, नाम भूल गया है, उसने पुलिस की मदद मांगी, पुलिस ने पहले उसे भोजन कराया, इसके बाद स्वजन के बारे में जानकारी जुटाई।

यह व्यक्ति थाना नवघर मुबंई का रहने वाला है, लेकिन उसकी याददाश्त चली गई थी। जीआरपी ने सबसे पहले इस व्यक्ति से बातचीत कर जानकारी प्राप्त कर स्थानीय आधार सेवा केंद्र में ले जाकर बायोमेट्रिक पहचान पता करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

परिवार की नहीं दे पा रहा जानकारी

प्रारंभिक बातचीत करने पर व्यक्ति लिखने एवं पढने में समर्थ पाया गया, लेकिन घर, रिश्तेदार आदि के संबंध में कोई जानकारी ना होने पर इस व्यक्ति के परिवार की तलाश के लिए उसके फोटो लेकर पुलिस और राष्ट्रीय स्तर के पुलिस टेलीग्राम ग्रुपों में डाल कर वायरल किया गया, जिससे उसके परिवार का पता चल सके।

इस व्यक्ति का नाम एवं पता मनोज शर्मा निवासी सी विंग 310 सरस्वती अपार्टमेंट, भायंदर, मुंबई महाराष्ट्र है। शर्मा 23 नवबंर को अपने आफिस में काम करने के बाद घर से निकले थे, लेकिन भूलने की वजह से वे इटारसी पहुंच गए। स्वजन ने उनकी गुमशुदगी पुलिस थाना नवघर, भायंदर, मुंबई में दर्ज कराई थी। रविवार को मनोज शर्मा के छोटे भाई अनिल शर्मा पिता राम भगत शर्मा थाना आए एवं अपने भाई मनोज शर्मा से मिलने पर उनकी पहचान की। अनिल शर्मा ने अपने भाई का आधार कार्ड एवं गुमशुदगी प्रस्तुत करने की, जिसके बाद उनके बड़े भाई मनोज शर्मा को उन्हें सुपुर्द किया गया।

191 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!