Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश के साथ गिरे ओले

2 min read
Text Size:

झाबुआ- मौसम के मिजाज बदले-बदले नजर आ रहे थे। दोपहर आते ही काले बादल छा गए। इसके बाद तेज हवा के साथ करीब 20 मिनट तक तेज बारिश का दौर चला। तेज बारिश होते ही पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। बारिश से गेहूं, चने की फसल को तो फायदा होगा, लेकिन सब्जियों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

करीब दो बजे अचानक काले बादल छाते ही तेज हवा शुरू हो गई। इसके बाद तेज दौर शुरू हो गया। वर्षा के साथ कई बार बिजली भी कड़कती रही। तेज वर्षा का दौर करीब 20 मिनट तक चलता रहा। वर्षा होते ही मौसम में ठंडक घुल गई। तेज वर्षा के बाद चने व गेहूं की फसल को तो फायदा मिलने की संभावना है, लेकिन टमाटर, शिमला मिर्च व अन्य फसलों को नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जिन किसानों के कपास में रुई निकल आई है, उन किसानों को नुकसान हो सकता है।

रानापुर में ओले गिरे

रानापुर में रविवार को मौसम बिगड़ा हुआ था। बादल छाए रहने से सूर्य के दर्शन नहीं हुए। अलसुबह से ही ठंडी हवा चल रही थी। एक बजे बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और अंधेरा छा गया। देखते-देखते बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज वर्षा का दौर शुरू हुआ, जो लगभग एक घंटे तक चला। बारिश के साथ मक्का के आकार के ओले भी गिरे।

बिजली गुल हो गई

तेज बारिश होते ही पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। कई क्षेत्रों में एक घंटे के बाद बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी गई तो कई क्षेत्रों में देर शाम तक लोगों को इंतजार करना पड़ा। कई क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था वर्षा के कारण प्रभावित रही।

आज भी हो सकती है बारिश

 विभाग के तकनीकी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि हुई वर्षा से गेहूं, चने की फसल को फायदा मिल सकता है, लेकिन सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है। सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है।

204 Views
What do you think?

Leave a Reply