Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

झाड़ियों में रोता हुआ मिला नवजात, 10 घंटे बाद मौत

1 min read
Text Size:

 खंडवा- मांधाता थाना क्षेत्र की मोरघड़ी कालोनी में झाड़ियों में एक नवजात बालक रोता हुआ पाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को इंदौर रेफर कराया। हालांकि दस घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चे को जन्म देने के बाद निर्दयी मां उसे झाड़ियाें में फेंक गई। स्थित शनि मंदिर के पास से जब बड़वाह निवासी अजय पुत्र मोहन कौशल बाइक से गुजर रहे थे, तो उन्हें नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि झाड़ियों में नवजात कपड़े में ठिठुरते हुए बिलख रहा था। इस दौरान आसपास से लोग भी यहां पहुंच गए।
सूचना मिलने पर यहां माेरटक्का चौकी से पुलिस पहुंची। पंचनामा बनाने के बाद नवजात को इंदौर रेफर किया गया।इंदौर में उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। मोरटक्का चौकी प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि नवजात बालक की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 317 में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
167 Views
What do you think?

Leave a Reply