जिले में नहर में गिरे बाइक सवार जीजा-साले लापता, टीम कर रही तलाश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

धार, मनावर- ग्राम कोलीपुरा-अजंदीमान के समीप ओंकारेश्वर चतुर्थ चरण परियोजना में बाइक सवार दो लोग गिर गए थे, जिनका पता नहीं चल पाया था। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार आपस में जीजा-साले हैं।

ग्राम बजट्टा एहमदपुर में साढू भाई से मिलने गए थे। उसी से मुलाकात कर जीजा-साले लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

लापता जीजा-साले के नाम 24 वर्षीय सचिन पुत्र रमेश निवासी अमझेरा तथा 14 वर्षीय मदन पुत्र सुखलाल निवासी चिराखान बताए गए हैं।

ग्राम बजट्टा एहमदुपर में रहने वाले साढू भाई को श्वान ने काट लिया था। उसका हाल-चाल जानने दोनों बाइक से गए थे। लौटते समय हादसा हो गया।

ग्रामीणों ने काफी तलाश के बाद नहर से बाइक जैसे-तैसे बाहर निकाली। बाइक पर बघेल लिखा हुआ है। रेस्क्यू टीम द्वारा दोनों युवकों की लगातार तलाश की जा रही है।

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!