जिले के युवक ने 7 हजार लोहे की कीलों से बनाई अक्षय कुमार की तस्वीर

शाजापुर- जिले की गोलाना तहसील के ग्राम कौशलपुर निवासी अरविंद मेवाड़ा ने लोहे की सात हजार कीलों से अनूठी तस्वीर बनाई है।

तस्‍वीर इंटरनेशनल वंडर आफ बुक में दर्ज

अरविंद मेवाड़ा की कीलों से बनाई गई अभिनेता अक्षय कुमार की तस्‍वीर इंटरनेशनल वंडर आफ बुक में दर्ज की गई है।

कलेक्‍टर ने की कलाकार के काम की सराहना

कलेक्टर किशोर कन्याल ने अरविंद को बुलाकर उनके द्वारा कीलों से बनाई गई अभिनेता अक्षय कुमार की तस्वीर को देखा। कलेक्टर किशोर कन्याल ने अरविंद के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि अरविंद जैसा कलाकार शाजापुर में है, जिसने जिले का नाम रोशन किया है।

कई बेहतर चित्रकारी को दिया है अंजाम

इसके अलावा अरविंद ने कई बेहतर चित्रकारी कर कला के क्षेत्र में नाम कमाया है। उन्‍होंने सात हजार लोहे की कील से तीन महीने में साढ़े सात वर्ग फुट की शीट पर अभिनेता अक्षय कुमार की तस्वीर उकेर दी।

101 Views

Leave a Reply