राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नई दिल्ली- राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव विभाग की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार 74 दशमलव नौ-छह प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

मतदान के अंतिम आंकड़े जारी किये जायेंगे। जैसलमेर के पोकरण में सबसे अधिक 87 दशमलव सात-नौ तथा अलवर के तिजारा में 85 दशमलव एक-पांच प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ है।

सीकर के फतेहपुर, चुरू के तारानगर, धौलपुर के बाड़ी समेत कई स्थानों पर आपसी छगड़े, पथराव और तनाव के समाचार मिले हैं। कुछ स्थानों पर पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर प्रशासन द्वारा जानबूझकर मतदान धीमा करवाने की शिकायत दर्ज करायी।

मतदान समाप्त होने के साथ मतदान केन्द्रों से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को जिलों के मतगणना केन्द्रों पर स्ट्रॉग रूमों तक पहुंचाने का काम भी शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को जमा करवाया जा रहा है।

तीन दिसम्बर को मतगणना होगी और चुनावी नतीजे सामने आएंगे। गौरतलब है कि श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के निधन के कारण यहां चुनाव स्थगित किया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 200

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!