सीएम शिवराज ने विजय की कामना के लिए किया महाकाल, हरसिद्धि व मंगलनाथ का पूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

उज्जैन- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की कामना से ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर, हरसिद्धि व मंगलनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ निर्धारित कार्यक्रम से उज्जैन पहुंचे।

मुख्यमंत्री सबसे पहले मंगलनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह हरसिद्धि मंदिर पहुंचे तथा आधे घंटे तक पूजा-अर्चना कर देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां से मुख्यमंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। बताया जाता है मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने के लिए प्रार्थना की।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर महाकवि कालिदास की आराध्य देवी माता गढ़कालिका को अन्नकूट लगाया गया। देवप्रबोधिनी एकादशी पर चामुंडा चौराहा स्थित क्षत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर में महाभोग का आयोजन हुआ।

गढ़कालिका माता मंदिर की पुजारी महंत करिश्मानाथ ने बताया कार्तिक मास में माता गढ़कालिका को अन्नकूट लगाने की परंपरा है।

शनिवार सुबह माता गढ़कालिका का अभिषेक पूजन कर नवीन वस्त्र व आभूषण धारण कराए गए। छप्पन पकवानों का महाभोग लगाकर आरती की गई। भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया। श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!