Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

99 किलो से अधिक डोडा चूरा जब्त, एक आराेपित गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

 रतलाम/ढोढर- रिंगनोद पुलिस ने कलालिया फंटा से कार से डोडा चूरा की तस्करी करते राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार में रखे प्लास्टिक के बोरों में भरा 99 किलो 446 ग्राम डोडाचूरा व कार जब्त की गई है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह डोडाचूरा कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था।

रतलाम की ओर आ रही थी कार

 रिंगनोद थाना प्रभारी पतिराम डाबरे के नेतृत्व में की जा रही कार्रवाई के तहत कार से डोडाचूरा ले जाते आरोपित 27 वर्षीय सुनील विश्वनोई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कार में डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है। सूचना पर एसआइ शिवेंद्रकुमार टीम के साथ ढोढर के कलालिया फंटे के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद कार बरखेड़ी की ओर से रतलाम की तरफ जाती दिखी।

पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपित साइड से कार निकाल कर भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान कार रोड किनारे साइड में जाकर गड्ढे में उतर कर क्षतिग्रस्त हो गई। टीम वहां पहुंची तो आरोपित कार में बैठा पाया गया और कार में रखे दो बोरों में डोडाचूरा पाया गया। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply