चार माह की बच्ची को लेकर गोई नदी में कूदी महिला, ग्रामीणों ने बच्ची को बचाया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 बड़वानी- जिले के पलसूद में एक महिला अपनी चार महीने की बच्ची को लेकर गोई नदी में कूद गई। वहां मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत में कूद कर बच्ची को तो बचा लिया, लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया है। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव नदी में मिला।

घटना कपलसूद के राजपुर रोड स्थित गोई नदी के पुल की है। महिला का नाम रोशनी पत्नी गणेश गोले निवासी पलसूद है। बच्ची का नाम हिमांशी है। बताया जा रहा है कि महिला ने पुल से छलांग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्चे को पलसूद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी होकर वह स्वस्थ है। वहीं महिला की तलाश की गई।

तीन घंटे बाद मिला महिला का शव

करीब तीन घंटे बाद महिला का शव नदी से मिल पाया। पलसूद टीआई यशवंत बडोले ने बताया कि महिला द्वारा बच्ची को नदी में फेंक कर आत्महत्या किए जाने का कारण सामने नहीं आया है। महिला की मौत हो चुकी है, वहीं बच्ची स्वस्थ है।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

error: Content is protected !!