Skip to content
Thursday, 29 October 2026
खरगोन

दो वाहनों में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 20 गोवंश, आरोपित फरार

1 min read
Text Size:

 खरगोन- जिले के ऊन थाना क्षेत्र में पुलिस ने दरमियानी में ठूंसठूंसकर दो वाहन में भरे गोवंश पकड़े हैं। आरोपित फरार हो गए हैं। दोनों वाहनों से 12 गोवंश जब्त किए हैं।

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ऊन थाना क्षेत्र के सेगांव चौकी क्षेत्र में रात्रि करीब पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहनों से हो रही है। इसके बाद गश्त कर रहे उपनिरीक्षक बलवीर सिंह यादव अपने साथियों के साथ मुखब‍िर के बताए स्थान पर चैकिंग में लग गए।

इसी दौरान आरक्षक हुकुम सोलंकी, सैनिक रदतिया, विष्णु ने मवेशियों का परिवहन कर रहे वाहनों को रोका तो ड्राइवर अपने वाहनों से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। चैकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन कीमत छह लाख रुपए में 10 गोवंश मिले।

दूसरे बिना नंबर के वाहन में भी 10 गोवंश क्रूरतापूर्वक भरे हुए थे। कुल 12 लाख रुपये कीमत के वाहन और दो लाख रुपये कीमत के 20 गोवंश को जब्त कर लिया गया है। आरोपी चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। एसडीओपी रोहित लखारे के निर्देशन में टीआई लक्ष्मण सिंह लौवंधी सहित स्टाफ का सहयोग रहा।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply