Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

ग्वालियर में दिन दहाड़े अपहरण, दो नकाबपोश बदमाश युवती को बाइक पर लेकर फरार

2 min read
Text Size:

 विधानसभा चुनाव और दिवाली की थकावट ग्वालियर पुलिस अभी दूर भी नहीं कर पाई थी कि बदमाशों ने उसे चुनौती दे दी, को दो नकाबपोश बदमाशों ने ग्वालियर के झाँसी रोड थाने से महज कुछ दूरी पर चौराहे के पास बने पेट्रोल पंप पर एक युवती का अपहरण किया और फरार हो गए, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, घटना के बाद पुलिस ने टीमें रवाना कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बाइक पर आये दो  नकाबपोश बदमाश युवती को उठाकर भाग गए  

भिंड जिले के लहार की रहने वाली एक बीए की छात्रा का दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ग्वालियर में अपहरण कर लिया और फरार हो गए, युवती अपने भाई के साथ भिंड से आई थी और नाका चन्द्रबदनी क्षेत्र में बने पेट्रोल पंप पर बस से उतरी थी, वो अपने ताऊ का इंतजार कर रही थी तभी दो बदमाश आये और उसे उठाकर ले गए।

घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद 

अपहरण की घटना  पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दो नकाबपोश बदमाश आते हैं, एक बदमाश मोटर साइकिल पर ही बैठा रहता है दूसरा बदमाश उतरकर कुछ दूर जाता है और फिर एक युवती को पकड़कर लाता है फिर उसे उठाकर बाइक पर बैठाता है उर फिर फरार हो जाते हैं।

परिजनों में पुलिस ने दर्ज कराई शिकायत 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर के कैलाश टॉकीज क्षेत्र में रहने वाले लड़की के ताऊ और अन्य परिजन झाँसी रोड थाने पहुँच गए उन्होंने बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई, उन्होंने बताया कि उनके घर में कार्यक्रम था जिसमें शामिल होने वो आई थी और कुछ लोग अपहरण कर ले गए।

पुलिस पार्टियाँ आरोपियों की तलाश में निकली 

झाँसी रोड थाने से कुछ दूरी पर चौराहे पर हुए अपहरण की घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को मिली तो वे घटनास्थल पर पहुँच गए , एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने कहा कि अपहरण की शिकायत दर्ज की गई है, सीसीटीवी फुटेज मिले हैं हमने झाँसी रोड थाने और क्राइम ब्रांच की दो टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश में लगाईं है , हमारी पहली प्राथमिकता लड़की को दस्तियाब करना है , जल्दी ही बदमाश भी पकडे जायेंगे।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply