Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

तेलंगाना के लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है कांग्रेस : खडग़े

1 min read
Text Size:

हैदराबाद- तेलंगाना विधानसभा चुनाव के वास्ते घोषणापत्र जारी करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि पार्टी राज्य के लोगों की प्रगति, उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने तथा उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने तेलंगाना के लोगों को दी गयी पार्टी की छह गारंटियां भी गिनायीं।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,  कांग्रेस पार्टी तेलंगाना के लोगों की प्रगति, उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने तथा उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कटिबद्ध है। खडग़े ने कहा,  हमने तेलंगाना बनाया और हम बीआरएस के कमीशन राज और लूट के चलते इस आंदोलन के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा,  हमारी छह गारंटियां बंगारू तेलंगाना के सपने को साकार करने में मदद करेंगी।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुक्रवार को हैदराबाद में अपना घोषणापत्र जारी करेगी।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply