Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

अहंकारी कहने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी पर किया पलटवार, कहा- “कृपया स्वयं आईने में झांक लें”

3 min read
Text Size:

 मप्र में 17 नवंबर को मतदान होना है इसके लिए चुनावी शोर थम गया, लेकिन इससे पहले मप्र में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं लीं और रोड शो किये, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आज एमपी में थी वे दतिया पहुंची और वहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री एवं दतिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ नरोत्तम मिश्रा पर जमकर हमला किया।

दतिया में प्रियंका गांधी ने किया सिंधिया पर हमला, कहा अहंकारी

दतिया ग्वालियर चंबल संभाग का हिस्सा है इसलिए ये ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है, और इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रियंका गांधी के निशाने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे, प्रियंका गांधी ने दतिया में किला चौक पर आयोजित सभा में कहा –  “सिंधिया जी कद में भले ही छोटे पड़ गए हों लेकिन वे अहंकार में बहुत बड़े हैं। जब तक उन्हें महाराज न कहो, तो वो कुछ काम ही नहीं करते। लेकिन उन्होंने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है। प्रियंका ने आगे कहा कि विश्वासघात तो बहुतों ने किया है लेकिन इन्होंने ग्वालियर और चंबा (प्रियंका ने चंबल को चंबा कहा भाषण में) की जनता के साथ विश्वासघात किया है। आपकी पीठ में छुरा भोंका है और बनी बनाई सरकर को गिरा दिया। वो सरकार आपने बनाई थी, आपके साथ धोखा हुआ है।”

ज्योतिरादित्य ने समझाया सिंधिया परिवार और नेहरू-गांधी परिवार का अंतर 

प्रियंका गांधी द्वारा अहंकारी कहने और परिवार पर हमला करने पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाब दिया , उन्होंने ट्वीट कर सिंधिया परिवार और नेहरू-गांधी परिवार का अंतर समझाया। सिंधिया ने ट्वीट किया – प्रियंका गांधी जी पार्ट-टाइम नेत्री हैं तो इन दो परंपराओं के फ़र्क़ को समझने की उनमें क्षमता हो, इसकी आशा मैं नहीं करता। किस परिवार के सपूतों ने अफ़ग़ानों से लेकर मुग़लों और अंग्रेजों तक से भारत माता की रक्षा हेतु अपनी जान की क़ुर्बानी दी थी, और किसने चीन से भारत की रक्षा करना तो दूर, उन्हें भारतीय ज़मीन ही भेंट के रूप में दे दी थी ? किस परिवार की दूसरी पीढ़ी ने सत्ता के लोभ में इमरजेंसी लगायी थी? और आज भी किस परिवार की वर्तमान पीढ़ी स्वयं विदेशी मंचों पर जाकर देश को बदनाम कर रही है?

सिंधिया ने की जनता से अपील, अपमान करने वालों को सबक सिखाएं 

सिंधिया ने आगे लिखा –  क़ाबिलियत को क़द से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले, कृपया स्वयं आईने में झांक लें। भ्रष्टाचारियों और वादाख़िलाफ़ियों के शासन को बार बार सिंधिया परिवार ने बदला है और पुनः आपका सूपड़ा साफ़ मध्यप्रदेश से जनता करने जा रही है। अपने भाषण के दौरान ग्वालियर चंबल को “ग्वालियर चंबा” कहने वाली प्रियंका गांधी को मेरे परिवार पर आक्रमण करने के लिए भी एक पर्चे पर लिखी लाइनों की आवश्यकता पड़ी। उनकी सोच और ग्वालियर चंबल को लेकर समझ कितनी है, इसका अंदाज़ा भी लग गया। ग्वालियर-चंबल की मेरी जनता से अनुरोध है कि इस अपमान और निम्न स्तर के भाषण का उत्तर ज़रूर 17 नवंबर को अपना मतदान करके दें और कांग्रेस पार्टी को सबक़ सिखाएँ।

249 Views
What do you think?

Leave a Reply