Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश

पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, आरोपियों ने तलवार से किया दंपति पर हमला

2 min read
Text Size:

 जबलपुर- दिवाली के अगले दिन पटाखा फोड़ना को लेकर विवाद हुआ जो कि इस कदर बढ़ गया कि आरोपियों ने दंपति पर तलवार से हमला कर दिया। जिसके बाद लाठी के सहारे दंपति ने अपनी जान बचाई और फिर घर में घुसकर तुरंत ही रांझी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इस वजह से किया हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, रांझी थाना अंतर्गत बापू नगर में आरोपी शुभम सोनकर और रघुवीर सोनकर सड़क पर बम फोड़ रहे थे, जिससे राजेश सोनकर के घर के सामने कचरा फैल रहा था। जिसका उन्होंने विरोध किया। जिससे गुस्साएं आरोपियों ने तलवार से राजेश और उनकी पत्नी प्रीति पर हमला कर दिया। वहीं, दोनों ने लाठी के सहारे अपनी जान बचाई और फिर घर के भीतर घुस गए।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

केवल इतना ही नहीं, आरोपियों ने इसके बाद राजेश के घर पर पथराव भी किया। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। राजेश की शिकायत पर पुलिस ने शुभम सोनकर और रघुवीर सोनकर के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले को लेकर रांझी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे का कहना है कि आरोपी और फरियादी दोनों आपस में रिश्तेदार हैं, जिनका इससे पहले भी विवाद हो चुका है।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply