Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश

कमलनाथ का शिवराज पर आरोप झूठ बोले बिना उनका खाना हजम नहीं होता

4 min read
Text Size:

कमलनाथ ने मुरैना के दिमनी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी रविंद्र तोमर उनके प्रतिनिधि होंगे और इस क्षेत्र की जिम्मेदारी उनकी होगी। उन्होने कहा कि मैं राजा नहीं हूं महाराजा नहीं हूं मैं मामा नहीं हूं केंद्र का मंत्री नहीं हूं..मैं आपका भाई हूं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चुनाव के अपने मायने होते हैं और इस बार का चुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेगा। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

दिमनी सीट पर संघर्ष कर रही है बीजेपी

बता दें कि मुरैना में बीजेपी लगातार संघर्ष कर रही है और इसलिए उसने दिमनी विधानसभा सीट पर अपने दिग्गज नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है। मुरैना की 6 विधानसभा सीटों में से 4 पर कांग्रेस का कब्जा है और भाजपा ने इस सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ये बड़ा दांव खेला है, जिसका नतीजा 3 दिसंबर को ही पता चलेगा। वहीं कांग्रेस की तरफ से यहां रविंद्र सिंह तोमर उन्हें चुनौती दे रहे हैं। कमलनाथ ने उनके लिए वोट मांगते हुए कहा कि 17 तारीख को आप सिर्फ रवींद्र तोमर का ही साथ नहीं देंगे, आप ग्वालियर चंबल और मध्य प्रदेश के भविष्य को भी चुनेंगे। आपको तय करना है कि आप कैसा प्रदेश आने वाली पीढ़ी को सौंपना चाहते हैं। आज प्रदेश के नौजवान बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं और ये हमारे प्रदेश की सबसे बड़ी चुनौती है। ये ही मध्य प्रदेश के भविष्य का निर्माण करेगे और अगर इनका भविष्य ही अंधेरे में रहा तो कैसे भविष्य का निर्माण होगा, ये सबसे बड़ी चुनौती है।

सीएम शिवराज पर जड़े आरोप

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उसने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। आज यहा भ्रष्टाचार, घोटालों और कमीशन का विकास हो रहा है। प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या गवाह है। सीएम शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि ‘प्रदेश को भ्रष्टाचार, अत्याचार, घोटाले, महंगाई, बेरोजगारी और घर घर में शराब दी है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आने लगे, उनकी झूठ और घोषणाओं की मशीन डबल स्पीड में चलने लगी है। पिछले 18 साल में इन्होने इतनी झूठी घोषणाएं की..जहां नदी नहीं है वहां भी वो पुल की घोषण कर आते हैं। इनके झूठ की कोई सीमा नहीं है..इनका खाना हजम नहीं होता है झूठ बोले बिना। वो झूठ को भी शरमा देते हैं। लेकिन आज झूठ की और घोषणा का समय आ गया है। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि आपको विदा करेंगे। लेकिन आप बहुत अच्छे कलाकार हैं अच्छी एक्टिंग कर लेते हैं। अब जब आप मध्य प्रदेश से बेरोजगार हो जाएंगे तो बंबई जाइएगा और एक्टिंग कीजिएगा और मध्य प्रदेश का नाम रोशन कीजिएगा। हम आपको टीवी पर देखेंगे एक्टिंग करते हुए।’

कांग्रेस का साथ देने की अपील

कमलनाथ ने कहा कि अब आप प्रदेश को गुमराह नहीं कर पाएंगे और ये भी समझ गए हैं कि इनकी जमीन फिसल रही है। भारतीय जनता पार्टी को शिवराज का चेहरा भी सामने लाने को तैयार नहीं है और यहां केंद्र से कृषि मंत्री को भेज दिया है। उन्होने कहा कि आप उनके शिकार मत बनिएगा, वो लौटकर दिल्ली जाएंगे और अगले चार पांच महीने के लिए मंत्री बने रहेंगे। उन्होने जनता से कहा कि ये आपको समझना है कि आपका भविष्य किसके हाथ में सुरक्षित है..जो यहां अपनी मर्जी ये आया है या जिसे भेजा गया है। उन्होने कहा कि आने वाली 17 तारीख को आप कमलनाथ या कांग्रेस का साथ मत दीजिएगा लेकिन सच्चाई का साथ दीजिएगा। जब आप सच्चाई का साथ देंगे तो आपका हर वोट कांग्रेस के पक्ष में जाएगा।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply