Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

कांग्रेस नेता ने भाजपा प्रत्याशी के भाई पर गोली मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाये

2 min read
Text Size:

 मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सौरभ शर्मा ने बरगी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नीरज सिंह के भाई गोलू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा का आरोप है कि उनके मोबाइल पर भाजपा प्रत्याशी के छोटे भाई ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता एसपी ऑफिस पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा नेता के भाई पर फोन पर धमकी देने के आरोप  

कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने घर पर थे उसे दौरान उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। सामने वाला व्यक्ति अपने आप को गोलू सिंह बताते हुए कहता है कि अगर तुमने कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार प्रसार किया तो गोली मारकर तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।

कांग्रेस नेताओं की चेतावनी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो करेंगे आन्दोलन  

जबलपुर पुलिस से शिकायत के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में फोन करने वाले आरोपी गोलू सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बेलखेड़ा कूच करेंगे और देखेंगे कि उन्हें कौन गोली मारता है? सौरभ शर्मा ने बताया कि गोलू सिंह के खिलाफ इससे पहले भी दर्जनों मामले जिले के अलग-अलग स्थान में दर्ज हैं।

पुलिस बोली, मोबाइल नंबर की सीडीआर चैक कर रहे हैं जल्दी आरोपी गिरफ्त में होगा  

इधर कांग्रेस नेता की शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि सौरभ शर्मा के द्वारा कुछ मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं जिसकी सीडीआर निकाल कर जांच करवाई जा रही है। 24 घंटे में इस मामले का पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि बरगी विधानसभा से गोलू सिंह के भाई नीरज सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव के समर्थन में सौरभ शर्मा लगातार विधानसभा में जनसंपर्क कर रहे हैं।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply