Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा – BJP की डबल इंजन सरकार ने गरीबों के लिए ही किया है काम

3 min read
Text Size:

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कटनी के कैमोर में विशाल जनसभा को संबोधित करते कहा कि यह मेरा परिवार है। आगे कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के नारे पर गरीब पिछड़े का वोट लिया। गरीबों के लिए सिर्फ डबल इंजन की भाजपा सरकार ने ही काम किया। 15 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। माँ भारती का तिरंगा विश्वपटल पर लहराना है तो एक-एक व्यक्ति को योगदान देना होगा। यह प्रधानमंत्री की सोच है। आपके सपनों को संकल्प बना कर रात दिन मेहनत कर सिद्दी में परिवर्तित करें।

80 करोड़ लोगों को पहुंचाया राशन

मंच से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गरीब कल्याण के लिए कोरोना काल में भाजपा सरकार ने 80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाने का काम किया। प्रधानमंत्री ने घोषणा की यह योजना 5 साल आगे बढ़ेगी। इसलिए मोदी है तो मुमकिन है। सिंधिया ने कहा कि 11 करोड़ लोगों को एमपी के 40 लाख लोगों को आवास दिया। कोविड काल में मुफ्त वैक्सीन जनता को लगवाई। जबकि कांग्रेसी कहते थे मत लगवाना फिर रात में चुपके से खुद अस्पताल में टीका लगवाया।ज्योतिरादित्य ने यह भी कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार आई किसान का 2 लाख का कर्जा माफ करने की घोषणा की। फिर किसान को डिफाल्टर बना दिया। जब मैने सरकार बदली तो भाजपा सरकार ने ब्याज जमा कराया मैने सरकर बदल कर गलत क्या किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि 12 हजार किसान सम्मान निधि मिल रही कि नहीं मैने सरकार बदल कर ठीक किया कि नहीं। अगर कांग्रेस की सरकार आई तो 6 प्लस 6 हजार गए। अब मध्यप्रदेश की जनता करेगी कांग्रेस को साफ यह झूठ लूट की सरकार थी। उन्होंने लाडली बहना से पूछा कि 1250 मिल रहे है कि नहीं मतलब 15 हजार साल। कमलनाथ ने कहा एक हजार देंगे तो शिवराज जी ने 1250 देकर नहले पर दहला दिया। अब 3 हजार आने वाले हैं।

कांग्रेस कुर्सी का और भाजपा प्रगति, विकास का

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से कहा कि बड़े भाई छोटे भाई की जोड़ी को करीब से देखा है। अमिताभ बच्चन के सीरियल कौन बनेगा करोड़पति जैसे 17 तारीख को कांग्रेस को लॉक कर चाबी महानदी में फेंक देना। कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ तिजोरी खाली बोलते थे शिवराज ने कहा तिजोरी तुम्हारी है। कांग्रेस को चिंता नहीं 51 योजना कांग्रेस ने बन्द कर दी थी। कांग्रेस की एक ही सोच कुर्सी। जोड़ी को कुर्सी दिख जाती तो जोड़ी की आंख में चमक आ जाती है। कांग्रेस कुर्सी का भाजपा प्रगति और विकास का। ये चुनाव भाजपा कांग्रेस के नहीं यह एक-एक व्यक्ति को सुरक्षित रखने का चुनाव है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से जनता का संबोधित करते हुए यह भी कहा की में चाहता हूँ हम तीन दिवाली मनाएं पहली दिवाली 12 को दूसरी 3 दिसम्बर को जब संजय विधायक़ी संभालेंगे। तीसरी दिवाली 22 जनवरी 140 करोड़ की जनता की जब प्रधानमंत्री रामलला को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे। वो प्रधानमंत्री जिसने 22 देशों के राष्ट्रपति को भारत की धरती को माथे पर लगाया।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply