Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

दिवाली से पहले जारी होगा एमपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र

3 min read
Text Size:

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की वोटिंग का दिन जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे सियारी पारा हाई होता जा रहा है। बीजेपी हो या कांग्रेस या अन्य दल हर कोई जीत के लिए एडी से चोटी का जोर लगा रहा है।इतना ही नहीं जनता को साधने के लिए राजनैतिक दलों के बड़े नेताओं द्वारा वादों, दावों और ग्यारंटी की भी झड़ी लगाई जा रही है। इसी कड़ी में अब सत्ता पक्ष पार्टी बीजेपी अपना घोषणा पत्र जारी करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रही है।

खबर है कि दिवाली से पहले 11 नवंबर को एमपी बीजेपी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी, जो महिला और युवाओं पर केंद्रित हो सकता है। रूप चौदस के दिन बीजेपी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी करेगी।
इस घोषणा पत्र हर परिवार से एक सदस्य को रोजगार की गारंटी समेत कई बड़े वादे शामिल हो सकते है।हालांकि बीजेपी का धनतेरस पर घोषणा पत्र जारी करने का प्लान था, लेकिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रमों में बदलाव के चलते इसे जारी करने की योजना है।

ऐसे तैयार किया गया है बीजेपी का घोषणा पत्र

खास बात ये है कि घोषणा पत्र दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है, वही इसके लिए समाज के अलग-अलग वर्ग से भी सुझाव लिए गए थे। सुझाव लेने के लिए बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मत पेटियां भी लगाई गई थीं और  युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सातों मोर्चा प्रभारियों की विभिन्न माध्यमों से सुझाव लेने की जिम्मेदारी तय की गई थी। खबर है कि बीजेपी के 2023 के घोषणा पत्र में हर वर्ग के लिए नई योजनाएं नजर आएंगी। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा और रोजगार जैसे कई वादे भी शामिल होंगे।

कांग्रेस के वचनपत्र में कर्जमाफी, रोजगार, पुरानी पेंशन समेत 101 गारंटियां शामिल

बता दे कि हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी वचन पत्र में प्रदेश की जनता के लिए 101 गारंटियों का जिक्र किया गया है। जिसमें मुख्य तौर पर किसान कर्जमाफी के साथ ही धान गेहूं 2599 और 2600 रुपये में खरीदनेऔर दो लाख पदों पर सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है। इसमें किसानों से गोबर की ख़रीदी ,प्रदेश को उद्योगों को हब बनाने , जनता को दस लाख का दुर्घटना बीमा, और पच्चीस लाख का स्वास्थ बीमा देने का भी जिक्र किया गया है।इसके अलावा पुरानी पेंशन ,नारी सम्मान योजना ,500 रुपए में रसोई गैस देने के साथ कई बड़े वादे किए गए है।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply