केंद्र ने इस महीने के लिए सभी राज्य सरकारों को 72 हजार 961 करोड़ रुपये से अधिक का कर हस्तांतरण जारी करने के लिए अधिकृत किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नई दिल्ली- केंद्र ने इस महीने के लिए सभी राज्य सरकारों को 72 हजार 9 सौ 61 करोड़ रुपये से अधिक का कर हस्तांतरण जारी करने के लिए अधिकृत किया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर उसने राज्यों को 10 नवंबर की सामान्य तिथि से तीन दिन पहले इस राशि का कर हस्तांतरण अधिकृत किया है।

मंत्रालय ने ये भी कहा कि इससे राज्य सरकारें समय पर कर जारी करने और लोगों के बीच त्‍यौहारो का उत्सव बढ़ाने में सक्षम होंगी। कुल कर हस्तांतरण में सबसे अधिक लगभग 13 हजार 88 करोड़ रुपये की राशि उत्तर प्रदेश को जारी की गई, इसके बाद 7 हजार 338 करोड़ रुपये बिहार को और 5 हजार 488 करोड़ रुपये पश्चिम बंगाल को और 5 हजार 727 करोड़ रुपये मध्यप्रदेश को जारी किए गए।

218 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!