Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

स्काउट गाइड ने मनाया 74वां स्थापना दिवस

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत स्काउट गाइड द्वारा आज 74वां स्थापना दिवस मनाया गया। ज्ञात हो कि भारत स्काउट गाइड संगठन की स्थापना 7 नवंबर सन 1950 को स्काउट गाइड के नाम से चल रही है सभी संस्थाओं को विलय कर की गई थी। आज भारत स्काउट गाइड मध्यप्रदेश जिला संघ हरदा के तत्वाधान में आर्मी ऑफ रोवर मुख्यालय ओपन रोवर गु्रप के दल ने जिला स्तर पर जिला संगठन आयुक्त गजराज सिंह एवं पुरुषोत्तम राठौर एडवांस स्काउट मास्टर, जिला सचिव बलराम सेंगवा के मार्गदर्शन में 74वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर सर्वप्रथम कलेक्टर ऋषि गर्ग एवं जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया के साथ जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति, एसपी सिंह के साथ सहायक संचालक देवेंद्रसिंह रघुवंशी, सहायक संचालक अनुसूचित जाति जनजाति विकास विभाग श्रीमती कविता आर्य को एवं भीम सिंह विषैला की जिला खेल अधिकारी को स्कार्फ, ध्वज स्टिकर लगाकर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा में पदस्थ सभी अधिकारियों को ध्वज स्टिकर लगाया गया। जिला मुख्य आयुक्त अरुण तिवारी के साथ सभी लोगों ने स्काउट गाइड संगठन को शुभकामनाएं दी।

218 Views
218 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply