बुजुर्ग व दिव्यांग घर से ही कर रहे मतदान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से घर से ही मतदान करने की सुविधा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा निर्वाचन के लिए आगामी 17 नवंबर को मतदान होगा। इससे पूर्व वृद्ध व दिव्यांग मतदाता तथा निर्वाचन ड्यूटी में लगे शासकीय कर्मचारी डाक मतपत्र से मतदान कर रहे है। हरदा जिले में मंगलवार से डाक मतपत्र से मतदान का कार्य प्रारम्भ हो गया। मंगलवार सुबह से ही मतदान दल रवाना हो गए हर मतदान दल के साथ दो-दो मतदान अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर, सुरक्षाकर्मी, वीडियोग्राफर व बीएलओ भी मतदाता के घर तक गये और मतदान कराया। इस मतदान की कार्यवाही की मॉनिटरिंग संबंधित क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी लगातार करते रहे।

289 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!