Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

कृषि मंत्री आज हरदा, हंडिया ग्रामीण मंडल के गांवों में करेंगे जनसंपर्क

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल द्वारा हरदा-खिरकिया विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण अंचल में सतत जनसंपर्क किया जा रहा हैं। इसी क्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल आज बुधवार को हरदा, हंडिया ग्रामीण मंडल के गांवों में जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी साथ होंगे। मीडिया प्रभारी राहुल देदड़ ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल बुधवार को हरदा, हंडिया ग्रामीण मंडल के गांवों में जनसंपर्क करने पहुंचेंगे और ग्रामीण मतदाताओं एवं आमजन से रूबरू होंगे। मंत्री श्री पटेल अपने जनसंपर्क की शुरुआत सुबह बुधवार को भुवनखेड़ी से करेंगे। जहां से भुन्नास, आलनपुर, भैरोपुर, रिजगांव, कोलीपुर, कुंजरगांव, खेड़ीनीमा, गजाखेड़ी, देवास, अबगॉंवकला में रात्रि 9 बजे में जनसंपर्क करने पहुंचेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क में मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

91 Views
91 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply