राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा बोले भ्रष्टाचार, अनाचार, अत्याचार ये सब जुड़े है कांग्रेस पार्टी के साथ 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार बड़वाह – विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 182 से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सचिन बिरला के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने मंगलवार दोपहर करीब 12:30 सभा को संबोधित किया। स्नेह सभा का आयोजन नगर पालिका परिषद के सामने भारी तादात में उपस्थित पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओ के बीच संपन्न हुआ। इसके पूर्व भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता श्री नड्डा को दोपहर करीब 12 बजे महाविधालय प्रांगण स्थित हेली पैड से लेकर सभा स्थल पहुंचे। जहा पार्टी के वरिष्ठ नेताओ ने मंच पर उनका पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने श्री नड्डा का वजनीय माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भाजपा सरकार द्वारा होने वाले विकास कार्यों को जनता के समक्ष विस्तार से बताते हुए 17 नवंबर को कमल के फूल पर मोहर लगाकर भाजपा प्रत्याशी श्री बिरला को विजयी बनाने की अपील की।

*जहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार वहा होगा विकास —-*

इस अवसर पर भाजपा राष्टीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने मंच से अपने उद्बोधन की शुरुवात करते हुए कहा की आज जो मेने हेली पैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक आने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और जनता में उत्साह देखा और जो आपकी तालियों की आवाज सुनी है। वो इस बात का प्रमाण है की आप लोगो ने सचिन बिरला को विधानसभा में भेझने का पूरी तरह मन बना लिया है। उन्होंने कहा की जब जब जहा जहा कांग्रेस पार्टी की सरकार आई। तब तब भ्रष्टाचार, अनाचार, अत्याचार ये सब कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए है। जहा कांग्रेस होगी, वहा यह सब होगा और जहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी। वहा विकास होगा। वहा लोगो के हित में काम होगा, वहा महिलाओ का सशक्तिकरण होगा, वहा युवाओं को ताकद दी जायेगी,वहा किसान सशक्त होगा। यह भाजपा की तासीर है और वो कांग्रेस पार्टी की तासीर है। कांग्रेस पार्टी का मतलब है लूट, छलावा, अत्याचार और कांग्रेस पार्टी का मतलब है विकास कार्य को रोकने का काम और कांग्रेस पार्टी का मतलब है परिवार और वंश वाद को बढ़ावा देना। भारतीय जनता पार्टी का काम है देश का विकास करवाना, लोगो को अधिकारी दिलाना, लोगो की सरकार बनाना। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी हवा में भी भ्रष्टाचार करती है, हेलीकॉप्टर का पानी में भ्रष्टाचार करती है पंडुप्पी का पाताल में भी भ्रष्टाचार करती है कोयले का और जमीन पर भी भ्रष्टाचार करती है मनरेगा का यह तीनो लोक में कांग्रेस का घोटाला रहता है। श्री नड्डा ने कहा की जब बात हो घोटाले की तो मैं कमलनाथ जी को कैसे छोड़ दूं। आप लोगो को याद हेना कमलनाथ जी की 15 महीने की सरकार उन्होंने क्या कहा था। दस दिनो में किसानो का कर्जा माफ कर दूंगा। आपको बता दू उनकी इस घोषणा के बाद 11 लाख 97 हजार किसान डिफाल्टर हुए। सिंचाई परियोजना में 877 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। मैं ये किस्सा केवल 15 महीने की कांग्रेस सरकार का सुना रहा हु। जो आप लोगो ने 2018 में गलती से बटन दबाकर कांग्रेस की सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा की आज देश प्रदेश में आप जो विकास देख रहे है। वो भारतीय जनता पार्टी की देने है।

*मोदी के बेहरूपी को मंच तक जाने की नही मिली परमिशन —-*

सभा के दौरान जहा नेता और कार्यकर्ताओ में उत्साह देखा गया। वही एक व्यक्ति प्रधानमंत्री का मुकुट पहन उनके अनुरूप वस्त्र धारण कर सभा में शामिल हुआ। जिसके आने से सभा स्थल मोदी मोदी के नारे से गूंज उठा। इस बीच लोगो ने उस व्यक्ति को मंच तक भेझने के प्रयास किए। लेकिन मंच पर मौजूद श्री नड्डा ने अपनी बात को विराम देकर उस व्यक्ति को मंच तक आने से रोक दिया।जिसके बाद उपस्थित लोगो ने उस बेहरूपये के साथ सेल्फी ली। इस दौरान कुछ मिनट के लिए सभा में शांति का वातावरण छा गया।

*सभा व्यवस्था को लेकर रही जनचर्चा —-*

जिस जगह नगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की सभा का आयोजन हुआ। वह स्थान उनके पद के मुताबिक नही था। उस सभा स्थल और उनकी मंच व्यवस्था को लेकर नगर में जन चर्चा बनी रही। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस स्थान पर श्री नड्डा जी का मंच बनाया गया। वहा पार्टी के इतने बड़े लेवल के नेता की सभा करना उचित नहीं था। जबकि मंच की ऊंचाई कम होने से सभा में शामिल जनता श्री नड्डा की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर जद्दोजहद करते नजर आई। लेकिन कुछ मिनटों की सभा कब भाषण और स्वागत सम्मान में सिमट गई। इन गंतिविधियो से जनता का उत्साह कम होते नजर आया।हालाकी कार्यक्रम खत्म होते ही श्री नड्डा अपने चुनावी रथ के साथ अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम में खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, भाजपा वरिष्ठ नेता राम किशन जायसवाल, लादूराम साहू, नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, जितेंद्र सुराणा, मंडल महामंत्री रवि एरन, रोमेश विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महिम ठाकुर ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर ने माना।

Views Today: 2

Total Views: 120

Leave a Reply

error: Content is protected !!