Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

उत्तर विधानसभा के विकास का रोड मैप तैयार – आलोक शर्मा

2 min read
Text Size:

भोपाल- उत्तर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को जनसंपर्क के दौरान लोगों ने रोड पर गंदगी और नालियों के चैनलाइजेशन न होने की समस्या बताई। इस पर आलोक शर्मा ने कहा कि पुराने शहर में कई समस्याएं हैं जिन्हें प्राथमिकता के साथ हल करने की जरूरत है। यहां कांग्रेस विधायक ने कोई काम नहीं कराए। यही वजह है कि उत्तर की जनता स्वच्छता और विकास के लिए इस बार परिवर्तन करना चाहती है। अच्छी बात यह है कि परिवर्तन की लहर स्वयं जनता की तरफ से आ रही है। कांग्रेस विधायक की निष्क्रियता से हर तरफ जनता में आक्रोश का माहौल है।

आलोक शर्मा ने कहा कि मैं पुराने शहर का रहने वाला हूं। यहां की हर स्थिति को समझता हूं। महापौर रहते मैंने स्वच्छता और विकास के ऐतिहासिक काम किए हैं। मैं महापौर रहते हुए कई विकास के प्रस्ताव तैयार किए थे परंतु कांग्रेस विधायक ने कभी पारित नहीं होने दिए। मैंने उत्तर के विकास का भी रोडमैप तैयार कर लिया है। पुराने शहर का कायाकल्प स्वच्छता अभियान से ही प्रारंभ करेंगे। एक वाक्य में कहें तो जनता की मुझसे जो अपेक्षाएं हैं, उससे कहीं अधिक करने का प्रयास करूंगा। उत्तर विधानसभा को सुविधाओं से युक्त एक आदर्श विधानसभा का स्वरूप प्रदान करूंगा।

आलोक शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ पुरानी सिंधी कॉलोनी, शांति नगर, संत नगर न्यू सिंधी कॉलोनी, यूनियन कार्बाइड क्षेत्र, जेपी नगर व विकास नगर में लोगों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान रहवासियों द्वारा प्रत्याशी शर्मा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने भाजपा के समर्थन में नारे भी लगाए। कांग्रेस के वार्ड 17 के पूर्व पार्षद रवि वर्मा ने शांति नगर में जनसंपर्क के दौरान पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा का भव्य स्वागत किया।

आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में मध्यप्रदेश है, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के मन में मध्यप्रदेश है। साथ ही मेरे मन में उत्तर विधानसभा का विकास दिखायी देता है। भोपाल और प्रदेश को सशक्त, सक्षम और स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में काम किया जा रहा है।

176 Views
What do you think?

Leave a Reply