Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने की कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से मावा और मसाले के नमूने को जांच के लिए भेजे लेबोरेटरी

2 min read
Text Size:

दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को मिलावट रहित खाद्य वस्तुऐं मिलती रहे, इसके लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा इंदौर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से मावा, सेव, नमकीन, मसाले तथा अन्य खाद्य वस्तुओं के नमूने लिए गए। जिसे जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा गया है। बता दें कि विभागीय अधिकारियों ने 8 मावा दुकानों से मावे और 6 दुकानों से ड्राइफ्रूट कतरन के नमूने लिए। इस कार्रवाई में खाद्य विभाग के अधिकारी मनीष स्वामी, मनोज रघुवंशी, राकेश त्रिपाठी, शरद साहू तथा अवशेष अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

मिलावट की मिल रही शिकायत

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को त्यौहारों के समय मिठाईयों में रंगयुक्त् ड्रायफूट आदि उपयोग करने तथा मिलावट की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग अधिकारियों के दल ने कार्रवाई कर दुकानों से मावा और सियागंज की दुकानों से ड्रायफूट के नमूने लिए गए। विभाग ने सियागंज स्थित झूलेलाल ट्रेडर्स से पिस्ता कतरन, दर्वेश ट्रेडर्स से बादाम कतरन, विशाल ट्रेडर्स से बादाम कतरन एवं पिस्ता के नमूने जांच के लिए भेजे।

रिपोर्ट आने के बाद आगे की जाएगी कार्रवाई

इसके अलावा, पिपली बाजार स्थित श्रीनाथ मावा भंडार, रामू मावा भंडार, रतनलाल एंण्ड संस, ओम मावा भंडार, अग्रवाल मावा भंडार, शंकरलाल, रामजी महाराज मावा वाला और बंसल मावा भंडार से नमने लिए गए, जिन्हें खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच में पाई गई मिलावटी रंग वाली लाल मिर्च

बता दें कि विभागीय अधिकारियों के दल ने लिए गए खाद्य नमूनों के आलावा मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी द्वारा पिपलिया हाना क्षेत्र में लगने वाले हाट बाजार से मिठाई, नमकीन, मसालों एवं पैक जूस के 23 नमूने लिए, जिनकी तुरंंत वेन लैब में जांच की गई। जांच में मिलावटी रंग वाली लाल मिर्च पाई गई। जिसके बाद अधिकारियों ने 5 किलोग्राम मिर्ची पावडर नष्ट करवाया।

232 Views
What do you think?

Leave a Reply