Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

शिवराज के भ्रष्टाचार ने प्रदेश को चार लाख करोड़ के कर्ज में डुबा दिया – सज्जन सिंह वर्मा

2 min read
Text Size:

सोनकच्छ- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार पर जमकर निशाना साधा, सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने 18 सालों में इतना भ्रष्टाचार किया जिससे प्रदेश का हर मतदाता हजारों के कर्ज में डूब गया है। प्रदेश के ऊपर 4 लाख करोड़ का कर्ज़ शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार की देन है। सोनकच्छ में चुनाव प्रचार पर निकले सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सरकार की जन विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश चार लाख करोड़ के कर्ज में डूब गया, लेकिन फिर भी ना प्रदेश में युवाओं के पास रोजगार है और ना ही किसान का कर्ज़ उतरा, उल्टे प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती गई तथा प्रदेश का किसान लगातार कर्ज में डूबता गया।

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि धर्म की चादर ओढ़कर भाजपा सरकार ने भगवान के मंदिरों में भी पुनरुद्धार के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया, कांग्रेस सरकार की बहुगामी योजनाओं को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह महाकाल लोक के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ वह पूरे प्रदेश की जनता ने अपनी खुली आंखों से देखा है, अब समय आ गया है इन भ्रष्टाचारियों की सरकार को उखाड़ फेंकने का। प्रदेश का मतदाता जागरूक है और वह भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को अपनी आंखों से देख रहा है। चुनावों के दौरान जनता जवाब देगी।

सोनकच्छ में सज्जन सिंह वर्मा ने वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों की बैठक ली जिसमें सैकड़ो की संख्या में सोनकच्छ विधानसभा के सभी वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सज्जन सिंह वर्मा ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बुजुर्गों के लिए अनेकों योजनाएं अपने वचन पत्र में दी है। मुझे हमेशा ही सभी वरिष्ठजनों का सहयोग एवं समर्थन मिलता रहा है, कांग्रेस की सरकार बनने पर हम सभी के लिए सुविधा बढ़ाएंगे। सज्जन सिंह वर्मा ने लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क किया तथा लोगों से मुलाकात की सभी गांव में सज्जन सिंह वर्मा का लोगों ने स्वागत किया तथा अपना समर्थन व्यक्त किया।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply