Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

तीसरी बार मिला इंदौर के 56 दुकान को ईट राइट स्ट्रीट फूड सर्टिफिकेट, किया जारी

2 min read
Text Size:

 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की हर एक जगह इतनी ज्यादा प्रसिद्ध है कि बाहर से आने वाले लोग उन जगहों पर जाना बेहद पसंद करते ही है। इन्हीं में से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध शहर की 56 दुकान है। दरअसल, ये जगह इंदौर के आकर्षण का केंद्र है। जो भी इंदौर आता है वो जरूर 56 दुकान का रुख करता हैं। यहां खाने के लिए कई सारे स्वादिष्ट और प्रसिद्ध व्यंजन मिलते हैं जो और कही नहीं मिलते। यहां का स्वाद भी लोगों को और कहीं खाने को नहीं मिलता इस वजह से इंदौर को फ़ूड हब के नाम से भी जाना जाता है।

अब तक 56 दुकान पर बॉलीवुड के कई सितारें यहां का जायका चखने के लिए आ चुके हैं। इतना ही नहीं बड़े से बड़े व्यापारी, एंटरप्रेन्योर और अधिकारी भी इंदौर आने के बाद 56 दुकान का रुख जरूर करते हैं। 56 दुकान पर खाने की 100 से ज्यादा दुकानें हैं जहां आपको अलग-अलग तरह के स्वादिष्ठ व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलता है। खास बात ये है कि अब तक ईट राइट स्ट्रीट फूड में शहर को कई सर्टिफिकेट मिल चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर का छप्पन दुकान तीसरी बार ईट राइट स्ट्रीट फूड बना है जो शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। हाल ही में एफएसएसएआई ने सर्टिफिकेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि अब क्लीन स्ट्रीट फूड हब सर्टिफिकेट का नाम बदल अब ईट राइट स्ट्रीट फूड हब किया गया है। इसके लिए सितंबर के महीने में ऑडिट किया गया था। यानी 3 साल से बना हुआ इसी मुकाम पर अब 2025 तक सर्टिफिकेट मान्य। बता दे, साल पहली बार 56 दुकान मध्यप्रदेश का पहला और देश का दूसरा बाजार था जिसे ईट राइट स्ट्रीट फूड का सर्टिफिकेट मिला था।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply