Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले जारी होगी अगली किस्त खाते में आएंगे 1250 रुपए

2 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है।दिवाली और मप्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले राज्य की शिवराज सरकार 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को एक बार फिर बड़ा तोहफा देने जा रही है। 7 नवंबर को योजना की छठी किस्त जारी की जाएगी, इसके तहत बहनों के खाते में 1250 रुपए जारी किए जाएंगे। इस संबंध में महिला बाल विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

सीएम शिवराज ने कहा था- डंके की चोट पर डालूंगा अगली किस्त के 1250 रुपए

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान औरआचार संहिता लागू होने के बाद से प्रदेशभर में यह चर्चा की कि नवंबर में योजना का पैसा मिलेगा या नहीं ? हालांकि सीएम शिवराज सिंह चौहान पहले ही कह चुके थे कि कांग्रेस ने मेरी शिकायत चुनाव आयोग से की थी कि शिवराज चुपचाप महिलाओं के खातों में पैसे डाल रहा है। मैं चुपचाप पैसा क्यों डालूं, डंके की चोट पर आने वाली नवंबर में सभी लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये डालूंगा। इसके लिए आचार संहिता से पहले ही पैसे इकट्ठे करके रख दिए थे। अब इस योजना को कोई भी बंद नहीं कर सकता।

मैं भाग्यशाली भाई हूं, मेरी 1 करोड़ 32 लाख बहनें

इन दिनों चुनावी जनसंपर्क में भी सीएम शिवराज कहते नजर आ रहे है कि मैं बहुत भाग्यशाली भाई हूं। मेरी 1 करोड़ 32 लाख बहनें हैं। लाड़ली बहना योजना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है, इस योजना को बनाकर मेरा जीवन धन्‍य हो गया।मेरी सभी बहनों की आमदनी हर महीने कम से कम 10 हजार हो, यही हमारा अगला लक्ष्‍य है।मुझे खुशी है कि लाड़ली बहना योजना से मेरी बहनों की जिंदगी में खुशहाली आई है। 21 से अधिक उम्र की बेटी भी लाड़ली बहना है।मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है।

लाड़ली बहना योजना पर आचार संहिता का कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह योजना प्रदेश में आदर्श आचरण संहिता लागू होने से पहले शुरू हुई है। यह योजना मई से लागू है और 10 जून को योजना की किस्त की पहली राशि जारी की गई थी और अब एक बार फिर 7 नवंबर को 1 करोड़ 31 लाख महिलाओं के खाते में योजना की राशि आएगी। फंड ट्रांसफर करने के लिए महिला बाल विकास ने 7 नवंबर को राशि जारी करने का आदेश जारी किया है।इस महीने लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए आएंगे।

 

74 Views
What do you think?

Leave a Reply