भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने किया जनसंपर्क

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने आज हरदा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम नकवाड़ा, सिरकम्बा, झड़पा, बरखेड़ी, झुण्डगांव, मगरधा, दुलिया, मोहनपुर, डगावाशंकर, लालमाटी, रोलगांव, कमताड़ा में जनसंपर्क किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 2018 में चुनाव के समय कांग्रेस ने वचन पत्र निकाला और उसमें लिखा था कि किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ होगा। इनके नेता राहुल गांधी आए उन्होंने भी जनता को वचन देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो हम वचन देते हैं कि किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ होगा और राहुल गांधी ने उंगलियों पर गिनती गिनाते हुए कहा था कि अगर किसानों का 10 दिन में कर्जा माफ नहीं किया तो सीएम बदल देंगे। लेकिन क्या हुआ ना तो किसानों का कर्जा माफ हुआ ना सीएम को बदला और कमलनाथ 18 महीने तक कुंडली मारकर बैठे रहे। भाजपा प्रत्याशी श्री पटेल ने जनसंपर्क के दौरान 17 नवंबर को कमल के फूल का बटन दबाकर अपना आशीर्वाद प्रदान करने का आह्वान किया। ग्राम सिरकम्बा में स्व. रामचंद्र के निधन पर उनके निवास पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Views Today: 2

Total Views: 198

Leave a Reply

error: Content is protected !!