अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.आरके दोगने ने झुंडगांव, बालागांव, बूंदड़ा, जिजगांव, नकवाड़ा, बरखेड़ी में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामकिशोर दोगने ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मंहगाई से लोगों को राहत मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार काम करेगी। महिला सम्मान योजना से परिवारों को मंहगाई से राहत मिलेगी। पढ़ो पढ़ाओ योजना में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ती दी जाएगी। चुनाव में ऐसे लोगों के बहकावे में मत आना जो, धर्म, राष्ट्रवाद की बातें करके असल मुददों से लोगों को भटकाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनने जा रही है। जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। इस दौरान जिला कांग्रेस के प्रभारी अवधेश सिंह सिसोदिया, जिलाध्यक्ष ओम पटेल, नरेंद्र पालीवाल, बद्री जोशी, गौरीशंकर शर्मा, संजय भायरे, मदन गौर, कमलेश मिश्रा, नितिन जोशी, अंकित भाटी, अनिल सूरमा, शशांक विश्नोई, संस्कार जोशी, शैलेन्द्र दीक्षित सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहें।





