कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए हरदा जिले में सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के साथ ग्राम मोहनपुर, मरदानपुर, ढोलगांवकला, सुन्दरपानी, जूनापानी मकड़ाई, बिचपुरीमाल, बहाड़ा रैयत, मुंडासेल, जिनवानिया, रोलगांव, सोनपुरा, पिपलिया खुदिया व लोलांगरा पहुंचकर वहां के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के आने और जाने के लिए अलग-अलग दो दरवाजे की व्यवस्था रहे, यह सनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेम्प बनवाने की हिदायत जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी। उन्होने सभी मतदान केन्द्रों पर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। साथ ही उन्होने पावर बेकअप के लिए इन्वर्टर व बेटरी जैसी व्यवस्थाएं करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों से कहा कि मतदान केन्द्र तक आने के लिए मार्गों की रिपेयरिंग कराई जाए। उन्होंने 16 नवम्बर को रात्रि में मतदान दलों के रूकने और खाने की व्यवस्था कराने के निर्देश भी पंचायत सचिवों को दिए। उन्होने सभी मतदान केन्द्रों पर दीवार घड़ी लगवाने के लिए भी कहा।

235 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!