प्रेक्षक बाली ने मतदान केन्द्रों व चेक पोस्ट का किया निरीक्षण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के दौरान टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक नरिन्दर सिंह बाली ने शुक्रवार को टेमागांव पहुंचकर वहां के चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद स्थैतिक निगरानी दल से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इसके अलावा प्रेक्षक श्री बाली ने टेमागांव के आसपास के ग्रामों के मतदान केन्द्रों का भी जायजा लिया और निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देश दिये। उन्होने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, रैम्प, आने व जाने के लिए दो दरवाजे व शौचालय जैसी सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी कहा। प्रेक्षक श्री बाली ने ग्राम राजाबरारी के राधा स्वामी हायर सेकण्ड्री स्कूल में छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।

230 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!