सांसद नकुलनाथ बैड़ी में करेंगे आमसभा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी विधानसभा हेतु 5 नवंबर को छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ हरदा जिले में आमसभा करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि 5 नवंबर रविवार के दिन हरदा विधानसभा के ग्राम बैड़ी में सुबह 10 बजे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ आमसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात टिमरनी विधानसभा के ग्राम कायदा में कांग्रेस सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने क्षेत्र की जनता एवं समस्त कांग्रेसजनों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। हरदा विधानसभा के बैड़ी में आम सभा हेतु जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीनारायण ठाकुर घर-घर जाकर निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आमसभा में उपस्थित होने की अपील की है।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!