Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

कमलनाथ ने कहा ‘जहां नदी नहीं होती वहा पुल की घोषणा कर आते हैं शिवराज सिंह चौहान

3 min read
Text Size:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को घेरते हुए कहा है कि जहां नदी नहीं होती वो वहां पुल की घोषणा कर आते हैं। उन्होने कहा कि शिवराज जी ने 18 साल में 22 हजार घोषणाएं करने की और पिछले पांच महीन में उनकी घोषणा मशीन डबल स्पीड में चल रही है। मंदसौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

सीएम शिवराज को कहा घोषणा मशीन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश चौपट प्रदेश बन गया है। यहां चौपट कृषि व्यवस्था, अर्थ व्यवस्था, राशन, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था सब चौपट है। उन्होने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सिर्फ घोषणाएं करते हैं और पिछले पांच महीने में उनक घोषणाओं और झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है। हालांकि वो किसानों की समस्या देख नहीं सकते, नौजवानों की समस्या सुन नहीं सकते। उनके कान हीं चलते, आंख नहीं चलती लेकिन मुंह बहुत चलता है। मगर मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर है। कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश का हाल देखिए। नौजवान बिना काम के, किसान बिना दाम के, शिवराज जी आप किस काम के ? उन्होने कहा कि अब कुछ दिन ही बचे हैं और शिवराज सिंह को मध्य प्रदेश की जनता विदा करेंगी।

‘मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव’

उन्होने कहा कि बीजेपी राज में आज कमीशन का विकास हुआ है, भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। आज नौजवानों के भविष्य का सवाल है। मध्य प्रदेश में एक करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं। इनका भविष्य तब सुरक्षित होगा जब निवेश आएगा लेकिन कमीशन के कारण कोई मध्य प्रदेश में निवेश करना नहीं चाहता है। कमलनाथ ने कहा कि हर चुनाव के अपने मायने होते हैं और 17 को जो चुनाव है वो मध्य प्रदेश के भविष्य को दिशा देने का चुनाव है। उन्होने कहा कि ये सिर्फ किसी एक उम्मीदवार या पार्टी का नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप चुनेंगे कि कैसा प्रदेश आने वाली पीढ़ी को सौंपन चाहते हैं। यहां मध्य प्रदेश के भविष्य का प्रश्न है।

कमलनाथ ने कहा कि पिछली बार मंदसौर ने हमारा साथ नहीं दिया था लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर मैंने पक्षपात नहीं किया। उन्होने कहा कि 15 महीने कीसरकार में हमने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया। पहली किश्त में हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। इनमें मंदसौर के 1 लाख 1 हजार किसान शामिल थे जिनका 390 करोड़ का कर्ज माफ किया गया था। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हम कर्ज माफी जारी रखेंगे और इसी के साथ मध्य प्रदेश के हर व्यक्ति और वर्ग के हित के लिए काम करेंगे। कमलनाथ ने कहा कि 17 तारीख को आप जब बटन दबाएंगे तो ये याद रखिएगा कि आप मध्य प्रदेश के भविष्य का बटन होगा। उन्होने भरोसा जताया कि 3 दिसंबर को जब वोटों की गिनती होगी तो मंदसौर का झंडा सबसे ऊंचा झंडा मंदसौर का होगा।

 

75 Views
What do you think?

Leave a Reply