भोपाल:- भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी लगातार अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहें हैं। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भगवान दास सबनानी ने कल वार्ड क्रमांक 27 के कोटरा गांव, संजय नगर, कोटरा मुख्य मार्केट आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान महिलाओं एवम बच्चियों ने तिलक लगाकर, आरती उतार कर उनका आत्मीय स्वागत किया। जगह-जगह पर उनका फूल माला पहनाकर एवम पुष्पवर्षा कर आम नागरिकों ने स्वागत किया । जनसंपर्क के दौरान नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी , भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल लिली,पूर्व पार्षद मुकेश राय ,आशुतोष तिवारी, मंडल अध्यक्ष डिंपल श्रीवास्तव, राम नेता सिंह ,लीलाधर यादव ,यशवंत राजपूत ,निधि चौरसिया, विकास शर्मा ,संतोष ब्रह्मभट ,सुदेश पांडे ,सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी दक्षिण पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी भगवान दास सबनानी ने वार्ड क्रमांक 27 के नया बसेरा, राजीव नगर, मंडावा बस्ती ,कमला नगर, आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सबनानी ने कहा भाजपा की विजय मतलब विकास की गारंटी ईमानदार सोच के साथ निरंतर विकास का प्रयास और आप सभी के सहयोग से दिन-रात आपके मध्य रहकर काम करूंगा।
नया बसेरा स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन कर संत रविदास का आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने सबनानी का फूल माला पहनकर आत्मीय स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान पूर्व पार्षद मुकेश राय ,राम नेतासिंह, संतोष ब्रह्म भट्ट, विनोद बाथम, राकेश जैन, नंदू तेलकर,निधि चौरसिया, राम आसुदानी, मोतीलाल ठाकरे, कुंजीलाल यादव, सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 132
