Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

जबलपुर की आठ विधानसभा में 95 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, 23 नामांकन फार्म किए रिजेक्ट

2 min read
Text Size:

 जबलपुर में नामांकन के बाद अब प्रत्याशियों के फार्म स्कूटनी का काम भी शुरु हो गया है। जिले की आठों विधानसभा में 118 अभ्यार्थीयों ने नामांकन फार्म जमा किया था, इसमें 23 प्रत्याशियों के फार्म किसी ना किसी गड़बड़ी के कारण रिजेक्ट हुए है। अब आठ विधानसभा मे 95 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि पाटन विधानसभा मे कुल 26 फार्म नामांकन के मिलें थे, जो कि 24 प्रत्याशियों ने भरे थे। तीन फार्म रिटार्निग अधिकारी के द्रारा रिजेक्ट किए गए है। अब 21 अभ्यार्थी चुनाव लड़ने विधीमान्य घोषित किए गए है। इसी तरह से बरगी मे 11 नामांकन फार्म में 2 रिजेक्ट किए गए है, यहां पर अब 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। जिले की पूर्व विधानसभा सीट से 9 फार्म भरे गए थे जिसमें कि 2 रिजेक्ट हुए है, अब पूर्व विधानसभा से 7 उम्मीदवार मैदान में होंगे। उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म दाखिल किए थे, जिसमे कि रिटार्निग अधिकारी ने जांच के दौरान 5 नामांकन फार्म को आमान्य घोषित करते हुए रिजेक्ट कर दिया है। कैंट विधानसभा में 19 फार्म में से 3 रिजेक्ट किए गए। अब यहां से भी 16 उम्मीदवार नामांकन फार्म भरते हुए चुनाव लड़ेगें।

पश्चिम विधानसभा से आरओ के द्रारा एक फार्म को रिजेक्ट किया गया है। यहां से अब 13 अभ्यार्थी चुनाव मैदान मे होंगे। पनागर विधानसभा से 15 में से 5 प्रत्याशियों के नामांकन फार्म रिजेक्ट किए गए है। सिहोरा विधानसभा के 10 नामांकन फार्म में दो रिजेक्ट हुए है। यहां से अब 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक चुनाव से 93 शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसका कि समय सीमा पर निराकरण किया गया है।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply