Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली- केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 3 नवंबर 2023 तक संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान धर्मेंद्र प्रधान कई प्रमुख मंत्रियों, अधिकारियों, शिक्षाविदों, प्रवासी भारतीयों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों और व्यापार प्रमुखों से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों की शिक्षा और कौशल इकोसिस्‍टम से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान महामहिम सारा मुसल्लम, प्रारंभिक शिक्षा राज्य मंत्री और अबू धाबी शिक्षा और ज्ञान विभाग की अध्यक्ष, संयुक्त अरब अमीरात के शिक्षा मंत्री महामहिम डॉ. अहमद अल फलासी और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री महामहिम शेख अब्दुल्ला बिन जायद से मुलाकात करेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान आईआईटी दिल्ली-अबू-धाबी के अंतरिम परिसर का दौरा करेंगे। वह 42 अबू धाबी, स्कूल फॉर डिसरप्टिव लर्निंग का दौरा करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान भारतीय दूतावास सभागार में संयुक्त अरब अमीरात के उड़िया समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान 2 नवंबर 2023 को अबू धाबी में ग्‍लोबल टेक इकोसिस्‍टम हब 71 का दौरा करेंगे और उसके बाद बीएपीएस मंदिर जाएंगे। दुबई में धर्मेंद्र प्रधान एक सुविधा प्रबंधन कंपनी ईएफएस और उसकी प्रशिक्षण सुविधाओं का दौरा करेंगे।

बाद में वह कैबिनेट सदस्य और कैबिनेट कार्य मंत्री महामहिम मोहम्मद अब्दुल्ला अल गर्गावी से मुलाकात करेंगे। वह सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों से भी मुलाकात करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान दुबई में आईआईटी/आईआईएम के पूर्व छात्रों और शिक्षा प्रतिष्ठानों के प्रमुखों के साथ बातचीत करेंगे।

अगले दिन दुबई में धर्मेंद्र प्रधान डीपी वर्ल्ड के अध्यक्ष और सीईओ महामहिम सुल्तान अहमद बिन सुलेयम और वीएफएस के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

167 Views
What do you think?

Leave a Reply