Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

मतदान जागरुकता विषय पर हुआ टॉक शो  

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। एलबीएस कॉलेज हरदा में मतदान जागरुकता विषय पर टॉक शो का आयोजन किया गया। टॉक शो में शुभंकर बंसी की भूमिका में अयान शाह बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र है। शुभंकर बने अयान ने हरदा खंडवा बायपास पर स्थित कॉलोनियों के रहवासियों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। इस टॉक शो में जनता ने भी मतदान से संबंधित प्रश्न शुभंकर से किए। शुभंकर और हरदा की आम जनता के बीच मतदान संबंधी सवाल जवाब का सिलसिला चलता रहा। एलबीएस कालेज के समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति में शुभंकर द्वारा किए इस टॉक शो का मुख्य उद्देश्य हरदा में आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए जनता को जागरुक करना है। मतदान के दिवस, दिनांक और समय के बारे में शुभंकर द्वारा जनता को अवगत कराया गया और पीले चावल देकर मतदान के लिए आमन्त्रित किया गया। एलबीएस महाविद्यालय परिवार भी हरदा जिले की समस्त जनता से अपील करता है कि 17 नवम्बर को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व में अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें।

96 Views
96 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply