पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की अलग-अलग रियासतों का विलय करवाकर अपने राजनैतिक कौशल का परिचय दिया। वही दूसरी और आयरन लेडी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के साथ ही प्रदेश को भी कई ऐतिहासिक सौगातें दी है। जिनमें से तवा डेम एक प्रमुख सौगात है। तवा डेम बनने से होशंगाबाद हरदा क्षेत्र में हरित क्रांति की सौगात तवा डेम के कारण ही संभव हो पाई है। कांग्रेस प्रत्याशी रामकीशोर दोगने ने कहा कि सरदार पटेल ने जहां देश के एकीकरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं दूसरी ओर इंदिरा जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए आमजन की राह सुगम की। दोनों का देश के विकास में अतुलनीय योगदान रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अवधेश सिंह सिसौदिया, लक्ष्मीनारायण पंवार, गोविंद व्यास, आदित्य गार्गव, आमिर पटेल, सुरेंद्र जैन, सेठी पटेल, कैलाश चतुर्वेदी, सतीश राजपूत, रूपेश पटेल, संजय जैन, संजय अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

170 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!