ईडी ने अरविंद केजरीवाल को भेजा समन, आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में होगी पूछताछ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नई दिल्ली- प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल को धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत समन जारी किया गया है। जांच एजेंसी के अधिकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा दी गई गवाही को रिकॉर्ड करेंगे।

दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल और खुद को ईमानदार बताने वाली उनकी पूरी टीम का पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल इस घोटाले के मास्टर माइंड हैं।

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा केजरीवाल को झूठे मामले में गिरफ्तार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता किसी प्रकार के दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!