सनातन धर्म के खिलाफ है कांग्रेस का इन्डी एलाइन्स – मनोज तिवारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सतना- कांग्रेस पार्टी एक बार फिर झूठ के सहारे चुनाव मैदान में है। कांग्रेसी के इन्डी एलाइन्स में शामिल लोग सनातन धर्म के खिलाफ हैं और उसे खत्म करने की बात करते हैं। इस चुनाव में आप अपना मत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को दें, जो हर समय सनातन धर्म के साथ रही है। अयोध्या में तैयार हो रहा प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर इसका प्रमाण है। यह बात प्रख्यात अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए जाने के अवसर पर सतना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं सांसद तथा विधानसभा प्रत्याशी गणेश सिंह ने भी संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद यहां विकास के इतने काम हुए हैं कि आज मध्यप्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में एमपी है और एमपी के मन मे मोदी जी हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग हमास जैसे उग्रवादी संगठन का समर्थन करते हैं। इसी हमास ने इजराइल में घुसकर निहत्थे लोगों का कत्लेआम किया था और महिलाओं के साथ घोर अन्याय तथा बच्चों के साथ बर्बरता की थी। ऐसे आतताईयों का साथ भी कांग्रेस पार्टी देती है। उपस्थित जनसमुदाय को कांग्रेस के झूठ-फरेब से सावधान करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के छल से बचकर रहना क्योंकि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता कपटनाथ धोखे और छल के साथ फिर चुनाव मैदान में हैं।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए म.प्र. शासन के जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि चुनाव में हमें विंध्य क्षेत्र में अपार जनसमर्थन मिला था और इस बार भी विंध्य की जनता भाजपा के साथ है। इसका कारण है कि लोग यह जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे करती है। उन्होने कहा कि यह चुनाव किसी उम्मीदवार को जिताने और किसी को हराने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। हमने पिछड़ेपन को दूर कर विकसित प्रदेश की नींव रखी है, लेकिन विकास के रास्ते पर प्रदेश को आगे बढ़ाने में आप सभी का समर्थन जरूरी है। राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहा है और आज सारी दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं विधानसभा प्रत्याशी गणेश सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा मे कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। उन्होने कहा कि मैं प्रत्याशी नहीं हूं, बल्कि इस चुनाव में सतना की जनता प्रत्याशी है। उन्होंने कहा कि हमने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाया है। आज म.प्र. में माताओ के सम्मान की, बेटियों के सम्मान की, किसानों के सम्मान की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा है जो समाज के सभी वर्गो के महापुरुषों,, संतों का सम्मान कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के लोग हैं, जो सनातन संस्कृति के खिलाफ अनर्गल प्रलाप बाते करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने काम किया है और आगे भी बढ़ेगी। इसलिए भाजपा को जिताकर विकास का मार्ग प्रशस्त कीजिए। सभा को अमरपाटन से प्रत्याशी रामखेलावन पटेल, रैगांव प्रत्याशी प्रतिमा बागरी, चित्रकूट प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह गहरवार, मैहर प्रत्याशी श्रीकान्त चतुर्वेदी, रामपुर बाघेलान प्रत्याशी विक्रम सिंह विक्की ने भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महापौर योगेश ताम्रकार, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी यादव, गगनेन्द्र प्रताप सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एस.एन. सिंह, डॉ. राकेश मिश्रा, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल पटेल, प्रहलाद कुशवाहा, पं. सुधाकर चतुर्वेदी, सुष्मिता सिंह परिहार, विनोद तिवारी, विनोद यादव, पं. रामदास मिश्रा, अनिल अग्रहरी शिवा, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, विमला पाण्डेय, प्रियांषा उरमलिया, अंजू सिंह बघेल, बृजमोहन पाण्डेय, दयानंद कुषवाहा, ऋषभ सिंह, कमलेष सुहाने, रमाकान्त गौतम, कामता पाण्डेय, रामसागर पाण्डेय, रामोराम गुप्ता, मनसुख पटेल, धर्मेन्द्र सिंह बिसेन, विष्णु त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह बराज, लोकेष त्रिपाठी, उमेश प्रताप सिंह लाला, सीमा यादव, नीता सोनी, विवेक अग्रवाल, मुरारी सोनी, हरीशकान्त त्रिपाठी, बाबूलाल सिंह पटेल, सतीश सुखेजा समेत बड़ी तादात मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 144

Leave a Reply

error: Content is protected !!