विधानसभा चुनाव 2023- हरदा से 14 और टिमरनी से 8 उम्मीदवार मैदान में

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


हरदा-
विधानसभा निर्वाचन के लिये आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार को थी। अंतिम दिन तक रिटर्निंग अधिकारी हरदा आशीष खरे के समक्ष कुल 14 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किये। इनमें प्रहलाद राठौर बहुजन समाज पार्टी से, श्री राजेश निर्दलीय, कमल पटेल भारतीय जनता पार्टी से, रोहित सोदे आम आदमी पार्टी से, आनन्द जाट नेशनल वर्ल्ड लीडर पार्टी से, योगिता निर्दलीय, डॉ रामकिशोर दोगने इंडियन नेशनल कांग्रेस से, लोकेश कुमार तिवारी निर्दलीय, परसराम जनता कांग्रेस से, सुनिल कुमार कीर आम भारतीय पार्टी से तथा महेश बलाई ने जयलोक पार्टी से, सोहनदास उमरिया ने आजाद समाज पार्टी से, गीताबाई ने निर्दलीय तथा मोहन जाट ने निर्दलीय अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किये। वही रिटर्निंग अधिकारी टिमरनी महेश बड़ोले के समक्ष कुल 8 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किये। इनमें संजय शाह भारतीय जनता पार्टी से, नंदकिशोर बेंडे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से, अभिजीत शाह इंडियन नेशनल कांग्रेस से, रमेश मर्सकोले निर्दलीय, बालकराम काजले निर्दलीय, जयकुमार उइके निर्दलीय, भाऊलाल उइके निर्दलीय तथा लक्ष्मण निर्दलीय शामिल है।

187 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!