Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

केरल के कोच्चि में कलामसेरी में कन्‍वेंशन सेंटर में हुए विस्‍फोटों में एक व्‍यक्ति की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

1 min read
Text Size:

कोच्चि- केरल के कोच्चि में कलामसेरी में एक कन्‍वेंशन सेंटर में हुए विस्‍फोटों में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए हैं। जिस समय यह विस्‍फोट हुए उस समय कन्वेंशन सेंटर में ईसाइ धार्मिक समूह- यहोवा विट्निसेस की प्रार्थना सभा चल रही थी।

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि कंवेंशन सेंटर से कम से कम दो विस्‍फोटों की आवाज सुनी गई। विस्‍फोट के समय राज्‍य के विभिन्‍न भागों से प्रार्थना सभा में भाग लेने आए दो हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। एक महिला क्षत‍-विक्षत शव बरामद हुआ है।

विस्‍फोट के बाद कन्‍वेंशन सेंटर में आग लग गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों को लगाया गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अभी तक किसी ने इन विस्‍फोटों की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी घटना स्‍थल पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है। इस बीच, विस्‍फोट के बाद पूरे राज्‍य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply