भाजपा राष्ट्रवादी, कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है – डॉ. नरोत्तम मिश्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सीहोर- भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के लिए काम करती है। जब भी नारे लगाते हैं तो भारत माता की जय कहते हैं। देश में एकमात्र दल भाजपा है जो सत्ता को जनसेवा का माध्यम मानती है। दूसरी तरफ अन्य पार्टियों के नेता सोनिया की जय, ममता की जय के नारे लगाते हैं। यह बात प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सीहोर में प्रत्याशी सुदेश राय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को राम जन्म भूमि और राम से परहेज है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है और बयार बह रही है। मतदान की तारीख 17 नवंबर को ये आंधी में बदल जाएगी। कांग्रेसी भारत के टुकड़े होने की कामना करते हैं और भाजपा भारत माता की वैभवशाली स्वरूप की कामना करती है। कांग्रेसी भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का विरोध करते हैं, उनके पोस्टर का विरोध करते हैं। वो हमेशा से तुष्टीकरण के हिमायती है पर भाजपा देश को और अपनी संस्कृति को महत्व देती है। ये अंतर है दोनों पार्टियों में है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस जेएनयू में आतंकियों के समर्थन में नारे लगाते हैं कि तुम कितने अफज़़ल मारोगे हर घर से अफज़़ल निकलेगा। हम छाती ठोंककर कहते हैं हम घर में घुसकर मारेंगे जिस घर से अफज़़ल जैसा अगर कोई निकलेगा। भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। विधानसभा इलाके में भी तेज गति से विकास किया गया है। केन्द्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचा है।

जनसभा से पहले रैली शहर के लीसा टॉकीज चौराहे से निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लीसा टॉकीज चौराहे से मैदान पर पहुंची और जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय और भाजपा के युवा नेता सन्नी महाजन सहित अन्य ने यहां पर मौजूद क्षेत्रवासियों से भाजपा को विजय बनाने का संकल्प दिलाया।

167 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!