मातृ वंदना योजना के अंतर्गत तीन करोड से अधिक लाभार्थियों को 14 हजार करोड रूपये से अधिक धनराशि दी गई है – स्‍मृति जुबिन ईरानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुम्‍बई- केन्‍द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्‍मृति जुबिन ईरानी ने कहा है कि मातृ वंदना योजना के अंतर्गत तीन करोड से अधिक लाभार्थियों को 14 हजार करोड रूपये से अधिक धनराशि दी गई है। मुम्‍बई में यशवंत राव चव्‍वान सेंटर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित समारोह में स्‍मृति ईरानी ने घोषणा की कि करीब 3 हजार आंगनवाडी कर्मियों के पदोन्‍त्ति के लिए उनका विभाग प्रयासरत है और बहुत जल्‍द ये कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, महिला और बाल विकास तथा आयुष के केन्‍द्रीय राज्‍यमंत्री डॉक्‍टर मुंजापारा महेन्‍द्र भाई तथा अनेक अतिथियों ने अपने विचार व्‍यक्‍त किए। स्‍मृति ईरानी ने घोषणा की कि केन्‍द्र सरकार प्रत्‍येक आंगनबाड़ी कर्मी को मोबाईल फोन खरीदने के लिए 10 हजार से अधिक धनराशि उपलब्‍ध कराएगी। इन आंगनवाड़ी कर्मियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना की प्रीमियम भी केन्‍द्र सरकार अदा करेगी। दिहाडी पर कार्य कर रही नगरीय क्षेत्र की महिला कर्मियों के बच्‍चों के लिए एक हजार से अधिक डे केयर सेंटर स्‍थापित किए जाएंगे।

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्‍य सरकार नमो महिला सशक्तिकरण योजना बहुत जल्‍द लागू करेगी। आशा कर्मियों के मेहनताना में भी वृद्धि की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में सूचना पुस्तिका का भी विमोचन किया गया और एक नया वेबपोर्टल और मोबाईल ऐप की भी शुरूआत की गई।

159 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!