मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल कर मांगे 20 करोड़, FIR दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 देश के सबसे बड़े और चर्चित उद्योगपति तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से वह चर्चा में आ गए हैं क्योंकि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी उनके ऑफिशियल ईमेल आईडी पर भेजी गई है, जिसमें कहा गया है कि “20 करोड रुपए नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा, उसके पास भारत में सबसे अच्छा शूटर है।” यह धमकी भेजी गई है और इसके संबंध में अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने गामदेवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने शुरू की तलाश

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ईमेल कहां से भेजा गया है और किसने भेजा है यह पता लगाने के लिए आईपी एड्रेस ट्रेस किया जा रहा है।

पहले भी मिली है धमकी

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब मुकेश अंबानी को इस तरह से जान से मारने या फिर वसूली के लिए धमकी दी गई हो। इसके पहले भी यह कई बार हो चुका है। इसी साल फरवरी के महीने में नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर एक शख्स ने यह कहा था कि वह अंबानी के घर एंटीलिया को ब्लास्ट में उड़ा देगा, इसके बाद घर की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। इसके पहले कई बार इस तरह की धमकियां अंबानी को मिलती रही है। वह देश के सबसे बड़े कारोबारी हैं और हमेशा चर्चाओं में रहते हैं इसलिए सरकार उनकी सुरक्षा के प्रति काफी सजग है।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

error: Content is protected !!