Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खरगोन सुर्खियाँ

चर्चे बीस फीट लंबी मूछ वाले रावण के..

2 min read
Text Size:

विकास पवार, बड़वाह- विजयादशमी पर्व पर स्थानीय कालेज ग्राउंड में आज शाम 7:30 बजे रावण दहन का आयोजन होगा। हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर की सार्वजनिक गणेश व दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में रावण दहन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष रोहित चौरसिया ने बताया कि इस बार भी 51 फिट ऊंचे रावण का दहन किया जायेगा। सनावद के कलाकारों द्वारा रावण का पुतला तैयार किया गया। जिसे इस वर्ष रजवाड़ी वस्त्र धारण करवाए गए है। उल्लेखनीय है की रावन दहन के पूर्व सुसज्जित बग्गी में प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और हनुमान को बग्गी में विराजित कर चल समाहरो निकाला जाएगा। वही कालेज प्रांगण में भव्य आतिशबाजी के साथ प्रभु श्री राम अपने धुनुष से रावण का दहन करेंगे। दरअसल नगर में होने वाले रावण दहन के पूर्व रावण की 20 फिट की मूछ के चर्चे बने हुए हैं। हालाकी समिति अध्यक्ष चौरसिया के कार्यकाल में पहली बार नगर में रावण की 20 फीट लंबी मूंछ बनावाई गई है। बताया जाता है कि वह भी समिति अध्यक्ष ने विशेष कर ताव देती हुई रावण की मूंछ बनवाई है। हालांकि अध्यक्ष ने रावण की मूंछ लंबी क्यों बनवाई ? यह राज की बात है। समिति सदस्यो ने रावन दहन आयोजन में स्थानीय और क्षेत्रवासियों से पधारने की अपील की है।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply