Skip to content
Friday, 16 October 2026
मध्य प्रदेश सुर्खियाँ हरदा

हरदा जिले में हुई जोरदार बारिश…

2 min read
Text Size:

– तेज हवा के चलते उत्कृष्ट विद्यालय में लगे टीन उड़े

-मूंग की फसल को भारी नुकसान

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में सोमवार देर शाम हुई जोरदार बारिश और तेज हवा ने नगर के सालों पुराने उत्कृष्ट विद्यालय को नुकसान पहुंचाया। तेज आंधी के कारण विद्यालय भवन की छत पर लगे टीन के शेड उड़ गए और कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में हवा की रफ्तार इतनी बढ़ गई कि स्कूल भवन की छत पर लगे टीन उखड़कर उड़ गए। टीन के टुकड़े आसपास के मैदान और परिसर में जा गिरे।

स्कूल प्रबंधन ने जताई चिंता
प्राचार्य संतोष यादव ने बताया कि कर्मचारियों की मदद से कमरों में रखा सामान सुरक्षित स्थानों पर रख दिया गया है। लेकिन अचानक हुई तेज बारिश और आंधी से काफी नुकसान हुआ है, जिसका पूरा आकलन अगले दिन ही किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है और कल से मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह भवन काफी पुराना है और लंबे समय से इसकी मरम्मत की आवश्यकता थी। लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण अचानक हुई इस घटना से बड़ा नुकसान हो गया है। गनीमत रही कि घटना के समय विद्यालय में छात्र उपस्थित नहीं थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

फसलों को नुकसान, कई जगह गिरे पेड़
तेज हवा और बारिश के कारण कटाई के लिए तैयार मूंग की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई किसान अपनी फसल कटवा कर खलिहानों में सुखा रहे थे, लेकिन एकाएक पानी आने के कारण उनकी फसल भींग गई। इसी तरह जिले की कृषि उपज मंडियों में भी व्यापारियों द्वारा खरीदी गई सैकड़ों क्विंटल कृषि उपज भी एकाएक आई बारिश के कारण भींग गई। नगर के कई इलाकों में पेड़ भी उखड़कर गिर गए और बिजली आपूर्ति भी लंबे समय के लिए बाधित रही।

0 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply